{"_id":"9ae20b0cb0400f20f1f22c87fa35f66e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-582","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही व्यक्ति के नाम से दो आवास आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही व्यक्ति के नाम से दो आवास आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खण्ड बेलखरनाथ की ग्राम पंचायत महोखरी में एक ही व्यक्ति के नाम से दो बार आवास आवंटित करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत सामने आने पर विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची है। खंड विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया है।
ग्राम पंचायत महोखरी में महामाया आवास के आवंटन में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नियम को ताक पर रखकर आवास आवंटित किए गए। गांव निवासी कृपाशंकर पुत्र रामसतन ने जिला विकास अधिकारी को दिये शिकायती पत्र में आरेपित किया है कि वर्ष 2008-09 में गंगा पुत्र पागल को महामाया आवास आवंटित किया गया था। जिसका निर्माण उन्होंने करवा लिया। इसके बाद वर्ष 2014-15 में पुन: गंगा प्रसाद पुत्र पागल के नाम आवास आवंटित कर दिया गया।
इतना ही नही आनन-फानन में प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण प्रधान छोटेलाल तिवारी के साथ ब्लाक जा धमके। ग्रामीणों की मानें तो ब्लाक में जांच के दौरान मामला सही निकला। इस बारे में खंड विकास अधिकारी शशी देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारियों को नोटिस जारी होगा। साथ ही लाभार्थी से रकम की वसूली होगी।