{"_id":"3987a7743bb26d8fd8bf1e1134971db1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-549","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर छात्रा को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट कर छात्रा को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर लूटपाट किए जाने व छात्रा को अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के राकेश तिवारी ने पुलिस दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके गांव के कमलेश तिवारी व तीन अज्ञात आरोपियों ने देर रात घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि लूटपाट की घटना में बॉक्स में रखे पच्चीस हजार रुपये नकद व उसकी दो बेटियों के जेवरात, बर्तन आदि भी आरोपी उठा ले गए। तहरीर में पीड़ित ने बीए प्रथम वर्ष की अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। उसने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
राकेश के अनुसार मंगलवार रात उसकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली। तभी घात लगाए कुछ लोग उसके घर में घुस गए। वह घर के सामने स्थित मड़हे में सो रहा था। शोरगुल सुनकर उसकी नींद खुली तो बदमाश घर में लूटपाट कर फरार हो गए थे। उसने रात में गुहार लगाई, लेकिन गांव में हो रही नौटंकी के शोर के कारण कोई नहीं आ सका। आरोपी उसकी बेटी को भी अगवा कर ले गए। सुबह उसके कपड़े बगल के बाग में मिले।
बुधवार को राकेश थाने पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कमलेश समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव आननफानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की बाबत पड़ताल की। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।