फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

वनवे हुआ चिलबिला क्रॉसिंग, अब नहीं लगेगा जाम

Tue, 29 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
चिलबिला क्रॉसिंग एक बार फिर वन-वे हो गया है। अब मुख्यालय से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रंजीतपुर चिलबिला स्थित डबल फाटक से होकर गुजरना पड़ेगा, जबकि सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहन सीधे क्रॉसिंग से आएंगे। मंगलवार को डीएम डा. आदर्श सिंह और एसपी एमपी वर्मा चिलबिला क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अप्रोच मार्ग से राहगीरों को हो रही परेशानी को देखने मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिलबिला चौकी इंचार्ज से रोज-रोज लगने वाले लंबे जाम की बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन


अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य देख रहे अवर अभियंता को बुलाकर राहगीरों के  आने-जाने के लिए दोनों ओर रास्ता बनाने का निर्देश दिया डीएम डा. आदर्श सिंह ने परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद पूर्व की भांति वनवे व्यवस्था को बहाल कर दिया। अब मुख्यालय से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रंजीतपुर चिलबिला स्थित डबल फाटक से होकर गुजरना होगा, जबकि सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे क्रॉसिंग से होकर गुजरने की अनुमति होगी। बता दें कि सोमवार को उद्योग बंधु की बैठक में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने वन-वे करने का मुद्दा गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed