{"_id":"55e0da367c1f0bb7667942f5d95e2b13","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-542","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लील हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कंजा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर परिवारीजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव समेत आसपास के इलाके की कई बालिकाएं प्राथमिक विद्यालय कंजा में पढ़ती हैं। स्कूल में पढ़ने वाली तीन-चार छात्राएं कई दिनों से घर में कह रही थीं कि मास्टर साहब उनसे गलत हरकत करते हैं। चुटकी काटने के साथ ही गंदी हरकत करते हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि बीते दो-तीन दिनों से बच्चियां शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने की शिकायत लगातार कर रही थीं।
लोगों ने इसकी जानकारी प्रधानपति को दी और उन्हें साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की बाबत पूछे जाने पर कोतवाली इंचार्ज प्रभात यादव ने बताया कि तहरीर आने पर पुलिस जांच के लिए गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया बच्चों को दंडित करने पर आरोप-प्रत्यारोप की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भी तलब किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।