फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रतापगढ़ में सहायक बैंक प्रबंधक को लुटेरों ने मारी गोली

Mon, 14 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बैंक से आवास लौट रहे सहायक बैंक मैनेजर को बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने गोली मार दी। आनन-फानन में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी निवासी शशांक सिंह (32) पुत्र संतोष सिंह बैंक आफ बड़ौदा अंतू में सहायक बैंक प्रबंधक हैं। वह विवेक नगर निवासी अधिवक्ता अनिल के मकान में किराए पर परिवार सहित रहते हैं। सोमवार की शाम बैंक बंद होने के बाद वह पल्सर बाइक से आवास के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


गड़वारा मोड़ के करीब पल्सर बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय उनकी बाइक में ठोकर मारकर अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इससे बौखलाए लुटेरों ने उनका पीछा कर लिया। पेट्रोलपंप के करीब पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने पीछे से गोली फायर झोंक दिया। गोली लगने से शशांक बाइक समेत गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक लुटेरे सामने से दूसरी गोली मारने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शशांक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। एक गोली कंधे में तो दूसरी पेट में धंसी थी। एसओ राजकिशोर ने बताया कि नकाबपोश लुटेरों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि बाइक सवार बदमाशों ने लूटने के लिए शशांक को रोकने की कोशिश की। न रुकने पर पीछा कर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed