फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पहाड़ी हवाओं से ठंड के तेवर तीखे

Mon, 14 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news

विज्ञापन
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। बर्फीली पछुवा हवाओं के चलने से सोमवार को धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम पारा लुढ़कने से ठंड और बढ़ गई।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर साफ दिख रहा है। पछुवा का दबाव बढ़ने से गलन भरी ठंड का दौर जारी हो गया है। सोमवार की सुबह धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन


 सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठंड के साथ गलन भी शुरू हो गई। दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.8 और अधिकतम 23.8 था, मगर सोमवार को घटकर न्यूनतम तापमान 3.6 और अधिकतम 21.8 पर आ गया। इससे दिन भर ठंड का दौर जारी रहा। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से लोगों की हालत खराब है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मौसम में पल-पल परिवर्तन हो रहा है। अगर हवाएं नहीं चलेंगी तो घना कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में हवाओं का रुख बदलेगा और हल्की बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed