{"_id":"b4bfa32b5c2588548e6e39a15694d784","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-481","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में मिलीं दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में मिलीं दो गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में गोली मारकर मौत की नींद सुलाए गए बसपा नेता सुरेंद्र गौतम के सिर से दो बुलेट निकाली गईं। सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हुआ। बसपा नेता भी घर से लेकर अस्पताल तक डटे रहे।
बतादें कि हथिगवां थाना क्षेत्र के सरैया प्रवेशपुर निवासी बसपा कार्यकर्ता सुरेंद्र गौतम के मोबाइल पर शनिवार की रात फोन आया। वह उससे मिलने गया तो लौटकर घर नहीं आया। रविवार की सुबह उसका शव घर से दूर पेड़ के नीचे रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
एएसपी पश्विमी दिनेश सिंह ने किसी तरह लोगों के आक्रोश को शांत कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम के पहले शव का एक्सरे कराया गया। सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हुआ। यहां तक कि बवाल की संभावना को देखते हुए गांव से लेकर अस्पताल तक पुलिस तैनात रही। एएसपी की निगरानी में बसपा कार्यकर्ता के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राम समाज गौतम समेत अन्य बसपा पदाधिकारी मौजूद रहे।