{"_id":"1d0ba0cf7f7baa3328c2a2a909892252","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा और धुंध के बीच सुबह की बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा और धुंध के बीच सुबह की बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से कोहरे से छुटकारा मिलने के बाद शनिवार को एक बार फिर कोहरे की चादर ने पूरे वातावरण को ढक लिया। न्यूनतम पारा लुढ़कने से सुबह की ठंड बढ़ गई है।
शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पुरवइया के चलने से गायब हुआ कोहरा शनिवार को फिर हावी हो गया। हवाओं का दबाव कम होते ही कोहरे ने पूरे वातावरण को अपने आगोश में ढक लिया। सुबह घने कोहरे के छाए रहने के साथ गलन भी बढ़ गई।
शनिवार को न्यूनतम पारा 8.5 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 24.6 पर पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाए रहने से बसों और ट्रेनों के संचालन में बाधा पहुंची। इससे बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से छूटीं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मौसम में पल-पल परिवर्तन हो रहा है। उन्होेंने बताया कि अगर हवा नहीं चलेगी तो रविवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में हवाओं का रुख बदलेगा और बूंदाबांदी होने की संभावना है।