{"_id":"547881bc131bee648a7e9431aec44d22","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-478","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति तोड़ने के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति तोड़ने के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर नगरिया गांव के बाहर बने प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। इसको लेकर दूसरे दिन लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को रेखा ओझा ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कहा कि प्रशासन तोड़ी गयी मूर्ति की जगह पर नई मूर्ति की स्थापना कराए और दोषियों की गिरफ्तारी करे। जानकारी पर पहुंचे विहिप न्याय पंचायत अध्यक्ष अवध नरेश सिंह व उनके साथ विहिप प्रमुख विजय मिश्र एवं कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठी रेखा ओझा का समर्थन किया।
सूचना मिलते ही एसओ जेठवारा चंद्रबली यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि टूटी हुई मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। आप लोग भी इसमें सहयोग करें। उन पर गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवध नरेश सिंह ने कहा की मूर्ति तोड़ने वाले अराजकतत्वों के नाम बताने वाले को पांच हज़ार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस दौरान जगदीश नारायण शुक्ल, राम सिंह, संतोष ओझा, बच्चा ओझा, मनीष सेन, मीडिया प्रभारी संजीत अधिकारी, रवि मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडेय, सुनील गुप्त, भोले सिंह आदि मौजूद रहे।