{"_id":"c145f0bc866fac7d46546349b97af9c4","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-477","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने पर हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लालगंज कोतवाली के तिना गांव निवासी रोहित कुमार धुरिया (22) पुत्र गगन धुरिया दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 8 दिसंबर को घर जाने की बात कहकर ट्रेन पर सवार हुआ लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। खबर मिलने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। बताते हैं कि रोहित का अपने ननिहाल अमेठी के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भिटहरी गांव में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर आने के बजाय वह ननिहाल चला गया। शुक्रवार को रोहित का शव भिटहरी गांव के करीब रेलवे ट्रैक पर मिला।
शव देख आसपास के लोगों ने ननिहाल वालों को जानकारी दी। आरोप है कि चचेरे मामा ने परिजनों को खबर दिए बिना शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। शव लेकर रात में ही परिवार के लोग घर पहुंचे। मृतक रोहित के परिजन शनिवार को उसकी मौत को लेकर संदेह जताने लगे। उन्होंने चचेरे मामा पर हत्या का आरोप लगाते हुए वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर तिना गांव के करीब जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की बात सुनने के बाद प्रभारी कोतवाल ने घटना की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर परिवार के लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा।