फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

चिकित्सक के लिए एंबुलेंस नहीं उपलब्ध करा सके सीएमएस

Fri, 11 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिला अस्पताल से रिटायर्ड डॉक्टर विनोद सिंह के भाई सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पीके सिंह को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। यहां एंबुलेंस के लिए उनके घर के लोग काफी देर परेशान रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस से कई बार एंबुलेंस की मांग की गई, मगर उन्होंने उपलब्ध कराने से हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टर विनोद सिंह प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था करके भाई को इलाहाबाद लेकर चले गए।
विज्ञापन


अमेठी सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर पीके सिंह अपने पैतृक गांव से लोैट रहे थे और चिलिबिला पावर हाऊस रेलवे फाटक के पास गाड़ी से उतर कर दो मिनट किसी से फोन पर बात की। इसके बाद फिर गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने किससे बात की, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वह गाड़ी से बाहर थे तो बदमाशों ने उन पर गोली नहीं चलाई। जैसे ही वह चालक के बगल वाली सीट पर बैठे कि उन्हें तीन गोलियां मार दी गईं। जबकि पीछे बैठे अवधेश और बगल में बैठे चालक मुगीश को गोली नहीं लगी। हमलावर गोली मारकर किस ओर फरार हो गए, यह बात चालक और अवधेश भी नहीं बता पा रहे हैं। इससे चिकित्साधिकारी के परिजनों के साथ पुलिसकर्मी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


 अमेठी के सीएचसी अधीक्षक पीके सिंह को गोली मार कर छलनी किए जाने के बाद जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक के चालक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। चालक बार-बार गुमराह करके अलग-अलग बयान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed