फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

नहर कट जाने से हजारों एकड़ फसल जलमगभन

Fri, 11 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 बीबीपुर गांव के करीब पंद्रह फिट नहर कट जाने से तीन गांव के सैकड़ों किसानों की धान की कटी फसल बह गई। इसके अलावा हजारों एकड़ बोई हुई फसल जलमगभन हो गई। पानी घरों में घुस गया। आरोप है कि नहर विभाग का कोई अधिकारी देर शाम तक मौके पर नही पहुंचा था। देर शाम तक नहर को बांधने का काम जारी था।
विज्ञापन


गुरुवार रात बीबीपुर गांव के करीब पंद्रह फिट के आसपास बड़ी नहर कट जाने से बीबीपुर, दशरथपुर, कोहरांव, पहलमापुर समेत तमाम आसपास के गांव में तबाही का मंजर था। कई किसानों ने धान की फसल काटकर खेत में छोड़ रखी थी। नहर के पानी के साथ उनकी फसल भी बह गई। जबकि जिन किसानों ने गेहूं, मटर व सरसों बो रखी थी, उनके खेतों में घुटने भर पानी भर गया था।
विज्ञापन


किसान नहर विभाग के अधिकारियों से लेकर तहसील प्रशासन के अधिकारियों तक गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। दोपहर में एसडीएम कपिलदेव यादव कर्मचारियों के साथ पहुंचे। तब जाकर कहीं काम शुरू हो सका। नहर विभाग की अनदेखी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चौबीस घंटे के अंदर बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग प्रशासन व शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed