फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जितनी टेबल, उतने अभिकर्ता

Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
मतगणना में पारदर्शिता बरतने के लिए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था दी है कि एक ग्राम पंचायत के मतों की गणना के लिए जितने टेबल लगेंगी, एक प्रत्याशी के उतने ही अभिकर्ता बनाए जाएंगे। सुबह सात बजे से होने वाली मतगणना के लिए मजिस्ट्रेट और कर्मचारियों को सुबह छह बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन


जिले के 17 ब्लाकों में 1255 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह सात बजे से होगी। मतगणना में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के लिए अभिकर्ता बनाने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं जल्दी परिणाम घोषित करने के लिए अधिक-अधिक टेबल लगाई गई है। मतगणना प्रभारी सीआरओ रामसिंह वर्मा ने बताया कि एक ग्राम पंचायत के मतों की गणना के लिए जितनी टेबल लगेंगी, उतनी ही संख्या में प्रत्याशियों के अभिकर्ता होंगे। उदाहरण के लिए अगर कोई ग्राम पंचायत बड़ी है और उसमें चार बूथ है, और चारों बूथों की गणना एक साथ हो रही है, तो एक प्रत्याशी के चार अभिकर्ता बनेंगे।
विज्ञापन


 अर्थात प्रत्येक प्रत्याशी का एक अभिकर्ता टेबिल पर जमा रहेगा। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को हिदायत दी है कि अभिकर्ता बनाने में किसी प्रत्याशी को परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति भी स्वयं या किसी समर्थक को अभिकर्ता बना सकता है। मगर उन्होंने प्रत्याशियों से साफ कहा है कि लालकार्ड धारक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कतई अभिकर्ता न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed