फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कोहरे ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 08 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 कोहरे के कहर ने आम आदमी के साथ ट्रेनों की भी रफ्तार रोक दी है। सुबह-शाम पड़ रहे घने कोहरे से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इसके चलते ट्रेनें लेट हो जा रही हैं। स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों की भीड़ भी बढ़ रही है। मंगलवार को प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से पड़ रहे घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखने लगा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही मेल ट्रेनें भी समय से स्टेशन नहीं पहुंच पा रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार को स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। लोग ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर से प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-हावड़ा डेढ़ घंटे लेट रही। इसके अलावा राजेन्द्र नगर जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधा घंटे विलंब से आई। स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का समय जानने के लिए परेशान रहे। स्टेशन पर ट्रेनों का समय दिखाने वाला इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड भी काम नहीं कर रहा था। इसके चलते लोग पूछताछ काउंटर पर लगे बोर्ड पर लिखी जाने वाली सूचनाओं को ही देखकर काम चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। इसी के साथ ही प्रतापगढ़, लखनऊ पैसेंजर व लखनऊ से प्रयाग घाट जाने वाली टू पीआरएल पैसेंजर के साथ ही प्रयागघाट से फैजावाद जाने वाली वन एफ व टू एफ पैसेंजर का संचालन कोहरे के चलते 6 दिसंबर से 5 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियाें को इलाहाबाद और लखनऊ जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed