{"_id":"a6bfde7dd067815bbd8588cc7e263313","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। मारपीट में जहां कई लोग घायल हुए। वहीं गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
नगर कोतवाली के टेऊंगा दौलतपुर निवासी राजेंद्र यादव की बहू अनीता यादव और सुरेश पांडेय की पत्नी प्रतिमा पांडेय प्रधान पद की प्रत्याशी थी। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। मंगलवार को सुरेश पांडेय के परिवार का विवेक पांडेय कालेज से घर लौट रहा था। ग्रामीणों की मानें तो चुनावी रंजिश को लेकर रास्ते में उसे राजेंद्र पक्ष के लोग रोककर मारने पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर कल्लू पांडेय दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा।
गांव के लोगों के बीचबचाव पर मामला शांत हुआ। शाम को दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से घायल संदीप यादव (24) पुत्र शिवलखन का आरोप है कि उसके घर पर विनोद पांडेय अपने साथियों के साथ आ धमके। मारपीट करने के बाद फायर किया। जिससे उसके पैर में गोली लग गई। दूसरी ओर कल्लू पांडेय का कहना है कि राजेेंद्र पक्ष के लोगों पहले मारापीटा और गोली मार दी। जिससे उसे गोली लग गई। बवाल की खबर पर नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले। गोली लगने से घायल संदीप को लेकर पुलिस अपने साथ चली आई। गोली व मारपीट से घायल कल्लू पांडेय पहले ही अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया था। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के भय से घायल कल्लू पांडेय सामने नहीं आया। कोतवाल ने बताया कि केवल मारपीट की घटना हुई है। फायरिंग की बात गलत है।