{"_id":"7a4904eeb5b71aa5f8d7d748594fb90e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-432","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने पर दलित कुनबे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट न देने पर दलित कुनबे को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके में वोट न देने पर मंगलवार की देर शाम एक दलित कुनबे को प्रधान पद प्रत्याशी ने हॉकी-डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव निवासी रामकृपाल (28) ने गांव के एक प्रधान प्रत्याशी को वोट देने से इनकार कर दिया। प्रत्याशी मतदान खत्म होने के बाद रामकृपाल के घर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने उस पर डंडा व हॉकी से हमला बोल दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
शोर पर बीचबचाव करने पहुंचे श्रीराम (60), मंजू (30) व अर्चना (26) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजवा दिया। आरोपियों का धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।