फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

छह लाख मतदाता आज सुनाएंगे अपना फैसला

Mon, 30 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिले में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। सदर, संडवाचंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा ब्लाकों में प्रधान के 319 पदों के लिए 2725 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 668 पदों के लिए 1444 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में चार ब्लाकों के करीब छह लाख मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बूथ लुटेरों को दबोचने का आदेश देने के साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो पल-पल की खबर कंट्रोल रूम को देते रहेंगे।
विज्ञापन


जिले के चार ब्लाकों में प्रधान पद के 319 पदों के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 831 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए 3324 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। संडवा चंद्रिका में 70 पदों के लिए 634, सदर में 80 पदों के लिए 759, मंगरौरा में 68 पदों के लिए 529 और मानधाता ब्लाक में प्रधान पद के 101 पदों के लिए 803 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए बूथ लुटेरों को दबोचने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने पुलिस के  जवानों से उपद्रवियों और बूथ लूटेरों को जेल में ठूंसने को कहा है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आरएएफ और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कलस्टर मोबाइल की टीमें गठित की हैं। जो बूथ से सूचना मिलने पर सिर्फ दस मिनट के अंदर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने साफ कहा है कि  वोटरलिस्ट को लेकर मतदाता पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों से कोई बहस नहीं करेंगे। पीठासीन अधिकारी का फैसला ही अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed