फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बारजा ढहने से सगी बहनों की मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में सोमवार की सुबह छत का बारजा ढहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नरी गांव निवासी फातमा बानो की दो बेटियां सूफिया (15) व शबनम (13) थीं। सोमवार सुबह धूप सेंकने के लिए दोनों बहनें घर के बाहर खड़ी थीं। बताते हैं कि इस बीच छत का जर्जर बारजा ढह गया। इससे दोनों उसके मलबे में दब गईं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आननफानन में किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेटियाें की सांसें थमीं देखकर परिजन चीखने लगे। हादसे के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ सगी बहनों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed