{"_id":"b53f40602b917a4b03d11b95c88ed404","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-425","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी गंभीर बनी हुई है बीडीसी सदस्य की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी गंभीर बनी हुई है बीडीसी सदस्य की हालत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड के मानधाता थाना क्षेत्र में प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा बांटी गई शराब पीने से बीमार बीडीसी सदस्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार उसने शराब पी थी। शनिवार सुबह उसने बोलना बंद कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। हालत नाजुक देखकर एसआरएन के चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार करके लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन इलाहाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। सबसे ज्यादा तो मानधाता और नगर कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब की खपत हो रही है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो जहरीली शराब के कई मतदाताओं की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन