{"_id":"1a100711a3c741ddd9e4e6fcf1f0319c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-424","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक दलित मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने पति को सूचना दी। पीड़ित पिता ने अंतू थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव का एक व्यक्ति परदेस में रहता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। दो दिन पहले उसकी दो वर्षीय बेटी घर के बगल में खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मासूम की चीख पर तमाम लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी युवक फरार हो गया।
इसकी जानकारी होने पर बच्ची की मां परेशान हो गई। उसने फोन से पति को जानकारी दी। मासूम का पिता बेटी को लेकर थाने पहुंच गया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा न दर्ज करके उसे फटकार कर भगा दिया।