{"_id":"c8da6581dfbf6e88c078f22e008c1e33","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-422","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने रविवार को लालगंज, सांगीपुर व उदयपुर थाने में पंचायत चुनाव के तहत प्रत्याशियों की बैठकों में चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी साइबर कैफे या कहीं से भी बिचौलियों ने यदि गलत मतदाता सूची तैयार कराई तो ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका एवं गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति आई तो संबंधित प्रत्याशी एवं अभिकर्ता भी कार्रवाई की जद में लाए जाएंगे।
एसपी सुनील कुमार सक्सेना के साथ कोतवाली मुख्यालय पर डीएम ने प्रत्याशियों व क्षेत्रीय नागरिकों की घंटे भर चली बैठक में कहा कि मतदान के दिन मतपेटिका से छेड़छाड़ अथवा पीठासीन अधिकारी से अभद्रता पर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत निर्वाचन में भय व बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसपी ने मतदान के दिन बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा होने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला, एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ बीआर प्रेमी, प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव, उदयपुर एसओ संतोष दुबे, सांगीपुर एसओ गयाप्रसाद शुक्ला व संग्रामगढ़ एसओ सभाजीत मिश्र आदि रहे।