फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

एसटीएफ ने शुरू की अनिल हत्याकांड की जांच

Fri, 27 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के आरोपियों को जेल के सींखचों के पीछे पहुंचाने के बाद एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल के असल साजिशकर्ताओं की तलाश में निकल पड़ी है। चर्चा है कि इस हत्याकांड में उसकी जांच के रडार पर कुछ खाकी वाले भी हो सकते हैं। हालांकि फौरी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर जांच ने सही दिशा पकड़ी तो कइयाें की गर्दन एसटीएफ की गिरफ्त में होगी। जांच की आंच में कौन झुलसेगा, यह तो भविष्य के गर्त में छिपा है। मगर प्रारंभिक जांच में एसटीएफ के हाथ जो साक्ष्य लगने की चर्चा है, उससे लग रहा है कि आने वाले समय में कइयों के चेहरे बेनकाब होंगे। जिनमें पुलिस वाले भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता इंद्रमणि की हत्या की साजिश के मामले में महरूल निशा को जेल भेजने के बाद से ही इंस्पेक्टर अनिल कुमार को असल आरोपियों का सुराग लग गया था। साथ ही उनको संरक्षण देने वाले तथाकथित खाकी वालों के चेहरे भी सामने आ गए थे। इसका खुलासा होने से पहले ही कोतवाल अनिल को निलंबित कर दिया गया। बाद में साजिश के तहत उनकी हत्या भी कर दी गई। हत्या के बाद मामले की जांच एसटीएफ इलाहाबाद को सौंपी गई।
विज्ञापन


 एसटीएफ ने सबसे पहले इंद्रमणि शुक्ला हत्याकांड के शूटरों को पकड़ा। मामले को अनिल हत्याकांड की कड़ी से जोड़ा तो एसटीएफ के हाथ काफी चौंकाने वाले सुराग लगे हैं। जांच जिस दिशा में घूमी है, उससे पता चला है कि अनिल की जिस तरह से गोली मारी गई है वह पूरा मामला ही संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि एसटीएफ जांच कर रही है। चर्चा है कि जांच के बाद खुलासे के भय से कई लोग बहाना बनाकर पलायन करने के चक्कर में हैं। वे इसकी तैयारी करने में जुट गए हैं। चर्चा है कि जांच पूरी होते ही सभी आरोपियों पर शिकंजा कसने मेें देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed