{"_id":"d6a49e7cd4a2cb4b327a9ff7974c1247","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-401","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में कोटेदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में कोटेदार को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश में कोटेदार को बाइक सवार चार लोगों ने गोली मार दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल कोटेदार को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश दी जाने लगी।
जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा शुकुलपुर निवासी राजकुमार सिंह (48) गांव का कोटेदार है। बुधवार सुबह वह अपनी रिश्तेदारी सरायमकई में शोक जताने के लिए बाइक से गया था। वहां से करीब दस बजे अपने घर के लिए चल पड़ा। वह गांव के करीब लोनी नदी पुल पर पहुंचा तो सामने मुंह बांधे दो बाइकों पर चार लोग खड़े थे। संदिग्ध लोगों को देख कोटेदार अपनी बाइक घुमाकर भागने लगा। हमलावरों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। हमलावरों ने तीन फायर किया। गोली लगने के बाद भी कोटेदार ने बाइक नहीं रोकी। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।
ग्रामीणों को आते देख हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद घायल कोटेदार को जिला अस्पताल भेजा। कंधे के नीचे दो छर्रे लगे थे। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह, सीओ सदर पूर्णेंदु सिंह, जेठवारा एसओ चंद्रबली यादव छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश करने लगे। इस बाबत जेठवारा एसओ ने बताया कि घायल कोटेदार की तहरीर पर शाहिद उर्फ बाबा, शमशाद, सामुद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।