{"_id":"68c403d51ec22e2258cd608c28d9c7c5","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-333","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल तोड़ते हुए पिकअप ने तीन बाइकों को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल तोड़ते हुए पिकअप ने तीन बाइकों को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित पिकअप ने पोल तोड़ते हुए तीन बाइकों को रौंद दिया। इस दौरान एक युवक का पैर टूट गया। इससे चौराहे पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पिकअप को घेरा, लेकिन ड्राइवर भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुंडा कोतवाली के अत्तानगर निवासी पंकज केसरवानी मंगलवार को पिकअप पर आंवला लादकर महुली मंडी जा रहा था।
महेशगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौराहे के पास उसकी पिकअप अनियंत्रित हो गई। इसके बाद 11 हजार लाइन का खंभा तोड़ते हुए सामने खड़ी तीन बाइकों को रौंद दिया। यही नहीं आगे खड़े शिवचरनपुर गांव निवासी गोरे शुक्ल का पैर भी टूट गया। घटना के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। गाड़ी के रुकते ही लोगों ने पिकअप को घेरा, लेकिन ड्राइवर भाग निकला। उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना में आशीष शुक्ला, गोरे शुक्ल सहित तीन लोगों की बाइकें टूटी हैं। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पिकअप व टूटी बाइकें थाने उठा लाई।