{"_id":"bddfbe3bf40f1000a5a3789e218358f6","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली से पहले उठ गई युवती की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली से पहले उठ गई युवती की अर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भदवछ गांव में डोली उठने से पहले एक युवती की अर्थी उठ गई। दो दिन बाद उसकी बारात आनी थी। अचानक उसकी मौत हो जाने से शादी के लिए चल रहीं तैयारियों पर विराम लग गया है। घर में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शादी के कार्ड भी बांट चुके थे। सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
क्षेत्र के भदवछ गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा की बेटी की शादी 5 जून को होनी थी। इधर कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। घर वाले साधारण बुखार जानकर उसका इलाज करते हुए विवाह की तैयारियों में व्यस्त थे। शादी के लिए दोनों पक्षों का कार्ड छपकर वितरित हो चुका था और विवाह की तिथि नजदीक आने के कारण दोनों परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। युवती का विवाह पट्टी इलाके के भिउनी गांव में होना था। अचानक सुबह उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। लोग डोली उठाने के लिए परेशान थे, उसके पहले उन्हें अर्थी का इंतजाम करना पड़ गया। इधर युवती की मौत की सूचना वर पक्ष के लोगों को दी गई तो वहां भी मातम पसर गया।