फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

हैंडपंप-सोलर लाइट बांटने की शिकायत पर मारा छापा

Fri, 02 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आहोपुर के गहबरा में आचार संहिता लागू होने के बाद भी हैंडपंप बांटे जाने और सोलर लाइट लगवाने की शिकायत पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के करीबी के घर कई हैंडपंप और सोलर लाइटें मिलीं। अधिकारियों को बताया गया कि सभी हैंडपंप सांसद निधि से मिले हैं और आचार संहिता लागू होने के कारण इन्हें नहीं लगवाया जा रहा है। अफसर इसका लिखित आश्वासन लेने के बाद लौट आए।
विज्ञापन


गहबरा गांव निवासी बच्चा सिंह सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के स्थानीय प्रतिनिधि हैं। बताया गया कि बच्चा की पत्नी ग्राम प्रधान चुनाव लडने की तैयारी कर रही हैं। गांव के ही मनोज मिश्रा ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि बच्चा सिंह ने मुसहर बस्ती में एक दिन पहले हैंडपंप और सोलर लाइट लगवाई। इस पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे एसडीएम पट्टी कपिलदेव यादव और सीओ डीएम सुधीर फोर्स के साथ बच्चा सिंह के घर पहुंच गए। छानबीन के दौरान उनके घर में कई हैंडपंप मिले। बच्चा ने अधिकारियों को बताया कि हैंडपंप सांसद की ओर से लगवाने के लिए मिले हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन्हें घर में रखा गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद ही हैंडपंप लगवाए जाएंगे। इसका लिखित आश्वासन लेने के बाद अफसर लौट आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed