फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जयंती पर बापू और शास्त्री को श्रद्धासुमन

Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनायी गई। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने बापू और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बच्चों ने बापू और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने बापू व शास्त्री को नमन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में रामधुन गूंजती रही। गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कलेक्ट्रट में ध्वजारोहण के बाद सभागार में महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन हमें अपने अंदर झांकने की प्रेरणा देता है। कहा कि इन दोनों विभूतियों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं ने रामभूमि पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर एडीएम पुनीत शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी एके सिंह, एसडीएम विनीत उपाध्याय, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरसिंहप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटे का मौन रखा। उसके बाद मुंह पर पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर, डाल्फिन  पब्लिक स्कूल छींटपुर, लूर्द मेरी जूनियर हाईस्कूल दहिलामऊ के बच्चों ने डांडी मार्च की झांकी व प्रभात फेरी निकाली। इसी तरह समरफील्ड पब्लिक, एमडीपीजी कालेज, श्रीकृष्ण विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल, संत अंथोनी, आनंदवन पब्लिक स्कूल,  वीएस मेमोरयिल पब्लिक स्कूल, अमर पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय रामपुर गौरी  में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालक बालगृह पांडेयपुर में एसडीएम सदर जेपी मिश्र की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारत स्वाभिमान न्यास, नेहरू युवा केंद्र, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी, सामाजिक सेवा युवा मंडल नजियापुर,साहू राठौर चेतना समिति के कार्यालयों पर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। उधर, संडवाचंद्रिका धाम में शिवविलास की अगुवाई में गांधी जयंती पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed