फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सूखे से जूझ रहे किसानों पर एक और झटका

Fri, 02 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
सूखे की मार से जूझ रहे किसानों को एक और भार झेलना होगा। शासन ने रबी की बुवाई से ठीक पहले डीएपी के दाम में वृद्धि कर दी है। डीएपी खरीदने वाले किसानों को प्रति बोरी 51 रुपये अधिक चुकता करना होगा। समितियों पर बची हुई पुरानी खाद को नई दर पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


पानी के अभाव में किसानों की धान की फसल पूरी तरह से चौपट होने के कगार पर है। बीते वर्ष अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल से किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब वह सूखे की चपेट में हैं। शासन ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया था, लेकिन हजारों किसानों तक अब तक सरकारी इमदाद नहीं पहुंच सकी है। सूखती फसलों को देखकर परेशान किसान सरकार से बीज और खाद में नरमी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शासन ने उन्होंने जोर का झटका दे दिया है।
विज्ञापन


 डीएपी खाद के दाम में प्रति बोरी 51 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब तक डीएपी की पचास किग्रा की बोरी 1140 रुपये में मिलती थी। अब प्रति बोरी 51 रुपये की बढ़ोतरी होने पर 1191 रुपये में मिलेगी। डीएपी के दामों में बढ़ोतरी होते देख पहले से समितियों पर डंप डीएपी को भी नई दर से बेचा जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो यह पूरी तरह गलत है। खरीफ माह में डीएपी बिक्री दर 1140 रुपये थी। अक्तूबर से समितियों पर पहुंचने वाले नए स्टाक में बढ़ा हुआ रेट शामिल है। सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने किसानों को सावधान किया है कि वह डीएपी की बोरियों पर अंकित मूल्य ही चुकता करेंगे। उन्होंने बताया कि नई खाद की बोरियां 1191 रुपये और पुरानी बोरियों पर 1140 दर अंकित है। इसलिए किसान खरीदने के पहले बोरियों पर अंकित मूल्य देखकर खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed