फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कर्मचारी नेता को रोकने पर बवाल

Thu, 01 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
अफीम कोठी स्थित नामांकन स्थल पर गुरुवार को उस समय बवाल हो गया जब बैरियर पर तैनात रानीगंज कोतवाल ने राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मिथलेश सिंह को रोक लिया। इससे नाराज कर्मचारी विकास भवन में तालाबंदी कर हंगामा करने लगे। घंटे भर बाद पहुंचे सीडीओ और एसडीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। अफीम कोठी और विकास भवन के लिए जाने का एक ही रास्ता है। सुबह करीब सवा दस बजे कर्मचारी नेता जब बैरियर से अंदर जाने लगे तो कोतवाल ने रोक दिया।
विज्ञापन


 विकास भवन कर्मी होने की बात कहने पर दरोगा परिचय पत्र दिखाने की बात करते हुए अभद्रता करने लगा। इससे नाराज कर्मचारी विकास भवन में ताला जड़कर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी होने पर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया कि शनिवार से रानीगंज कोतवाल की ड्यूटी नहीं लगेगी। बतादें कि दूसरे चरण के नामांकन के पहले दिन ही रानीगंज कोतवाल की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed