फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

व्हाट्स एप पर पंचायत, समस्याओं का निस्तारण भी

Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जमाना हाईटेक हो गया है। ट्विटर, फेसबुक के बाद अब व्हाट्स एप का समय आ गया है। अब गांवों में भी तमाम पढ़े लिखे लोगों ने इसका उपयोग शुरू कर दिया है। इस तकनीक का उपयोग शहाबपुर के एक युवक ने लीक से हटकर गांव की समस्याओं को निपटाने के लिए करना शुरू कर दिया। उनका यह प्रयास रंग भी ला रहा है। हर दिन सुबह-शाम व्हाट्स एप पर पंचायत होती है और समस्याओं का निस्तारण भी।
विज्ञापन


विकास खंड कुंडा के इस गांव का नाम है शहाबपुर। गांव के समाजसेवी हैं राजेश प्रभाकर सिंह। उन्होंने भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के एक साथ बैठने, गांव के बारे में विचार करने के साथ ही विकास कार्यों के लिए व्हाट्स एप का प्रयोग करना शुरू किया। उन्होंने युवा दल शहाबपुर के नाम से एक ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में 70 से अधिक युवा सदस्य हैं। गांव के काम के लिए युवाओं को इकट्ठा करना है तो व्हाट्स एप के माध्यम से सूचना दे दी जाती है।
विज्ञापन


 यही नहीं ग्रुप पर पंचायत भी लगती है। बिजली, पानी और सड़क के लिए चर्चा भी होती है। इसके साथ ही उसके निदान के लिए श्रमदान और चंदा भी इकट्ठा किया जाता है। नियत समय पर चंदा लेकर युवा स्वयं हाजिर होते हैं और श्रमदान कर समस्या का निस्तारण करते हैं। इस ग्रुप की देन है कि गांव की नहर में पानी आ रहा है। संपर्क मार्ग दुरुस्त दिखते हैं। कई काम ये लोग मिलकर कर लेते हैं। छोटी मोटी समस्याओं, लड़ाई-झगड़े का निदान भी ग्रुप के माध्यम से हो जाता है। शिक्षा और नौकरी के बारे में भी इसी पर चर्चा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed