{"_id":"34c2b0196a196a34efb02fd4b049ef67","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिकों को अब देनी होगी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिकों को अब देनी होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहों के मैकेनिकों को अब परीक्षा से गुजरना होगा। यदि वे पास होते हैं तभी उन्हें रिपेयरिंग की दुकान खोलने का लाइसेंस मिलेगा। शासन के नए आदेश ने शस्त्र मैकेनिकों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। जिले में गिनती के लाइसेंसी असलहों के मैकेनिक हैं। यदि लोगों के असलहे खराब होते हैं तो उन्हें लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद का चक्कर लगाना पड़ता है।
शासन के नए आदेश ने शस्त्र रिपेयरिंग की दुकान खोलने वालों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अभी तक मरम्मत की दुकान खोलने वाले मैकेनिकों को शासन की गाइड लाइन के हिसाब से तीस बिंदुओं पर ही जानकारी देने के साथ ही अनुभव प्रमाण पत्र देना पड़ता था। इसके बाद उन्हें जिला प्रशासन और पुलिस की संस्तुति मिल जाती थी। अब शस्त्र मैकेनिकों को परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा आवेदक को अधिकारियों के सामने खराब शस्त्र बनाकर दिखाना भी होगा। इसके बाद ही उसे रिपेयरिंग की दुकान खोलने के अनुमति प्रदान की जाएगी।