{"_id":"5383d626bf1b05104451d63c7e8645d7","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-249","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजियों से संपर्क न होने पर सहमे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजियों से संपर्क न होने पर सहमे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
जनपद से सवा तीन सौ के करीब जायरीन मक्का मदीना की जियारत करने के लिए हज यात्रा पर गए हैं। मक्का में हुई घटना से हाजियों के परिजन सहमे हुए हैं। इनमें से एक दर्जन लोगों से संपर्क न हो पाने से परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। कई लोगों ने बताया कि दुबई सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर फोन ही नहीं लग पा रहा है। इस बार हज यात्रा पर जिले से करीब सवा तीन सौ जायरीन अलग- अलग तिथियों में रवाना हुए थे। वे इन दिनों मक्का मदीना में जियारत कर हज के अरकान पूरा करने के लिए तवाफ करने में मशगूल थे। शुक्रवार रात वहां तेज तूफान और बारिश के बाद क्रेन गिरने से इमारत ध्वस्त हो गई। इससे कई हाजियों की मौत हो गई। शनिवार को मक्का में हुई घटना की खबर मिलते ही हज के लिए गए लोगों के परिजन परेशान हो उठे।
उनकी खैरियत लेने के लिए वे फोन लगाने लगे। जिनके परिवार के लोगों से बात हो गई, उन्होंने तो राहत की सांस ली, लेकिन जिनके परिवार के लोगों से बात नहीं हो सकी, वे परेशान हो उठे। कुंडा के बरई सहित कई गांवों से हाजियों के चार जत्थे हज के लिए गए हैं। कुंडा इलाके के दर्जन भर लोग अब भी ऐसे हैं जिनके परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। उनके फोन नहीं लग रहे हैं। बरई गांव के कई लोगों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन घटना के बाद से लोगों में बदहवाशी का आलम है। दुबई सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है उस पर भी फोन नहीं लग पा रहा। ऐसे में करीब दर्जन भर लोगों से बात न हो पाने की दशा में परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि जनपद के लोगों के सुरक्षित होने की खबर मिली है।