फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

गंदगी का अंबार, दस वार्डों में जीना दुश्वार

Mon, 07 Sep 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भले ही दो सितंबर से मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है, लेकिन उससे पहले भी शहर की साफ-सफाई को लेकर किसी को फिक्र नहीं थी। शहर के दस वार्ड हैं जहां लंबे समय से लोग भीषण गंदगी और दुर्गंध के बीच जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायत के बाद भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस परेशानी से जूझ रहे शहरियों को कर्मचारियों की हड़ताल ने बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन

शहर के दस वार्डों की हालत बेहद खराब है। हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़क हो या घर व दुकान की पटरियां। लोगों को खुद ही साफ करना पड़ रहा है।

 सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही इन मोहल्लों में दर्शन देते हैं। शहर के बीचोंबीच बसे बेगमवार्ड मोहल्ले में गंदगी का साम्राज्य है। नालियां पटी हुई हैं। इससे गंदा पानी लोगों के आवागमन में समस्या पैदा करता है। कमोबेश यही हाल अजीत नगर, टक्करगंज, तहसील वार्ड, स्टेशन रोड, पूर्वी सहोदरपुर, करनपुर, मकंद्रूगंज वार्ड, विवेक नगर, आजाद नगर, सदर बाजार, अचलपुर का भी है। यहां के लोगों का आरोप है कि साफ-सफाई में उदासीन रवैया अपनाया जाता है। कई मोहल्लों में तो केवल खास लोगों के इर्द-गिर्द ही साफ-सफाई कराई जाती है। इन समस्याओं से जूझ रहे शहरियों की परेशानी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ा दी है। अब तो हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चौराहों, मोहल्लों में व्याप्त गंदगी से बीमारी फैलने की प्रबल आशंका है। इन मोहल्लों को लेकर यदि नगर पालिका प्रशासन ने सतर्कता नहीं बरती तो शायद कुछ दिनों बाद बीमार शहरियों से अस्पताल पटे नजर आएंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अधिकारी भी कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed