{"_id":"2c629aa9cd87f640852d332780e6e1dd","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-234","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्प्यूटर बताएगा तालाबों पर किसने किया है कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्प्यूटर बताएगा तालाबों पर किसने किया है कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाबों पर कब्जा करने वालों का पूरा विवरण अब प्रशासन ऑनलाइन करने जा रहा है। शिकायतों पर कितनी कार्रवाई हुई, यह बात भी नेट से कोई भी पता कर लेगा। इस व्यवस्था को शुरू करने की कवायद होने लगी है।
तहसील दिवस से लेकर अफसरों के कार्यालयों में तमाम लोगों ने तालाबों पर कब्जे की शिकायत कर रखी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप रहता है कि उनकी शिकायत पर कुछ नहीं हो रहा है।
जानकारी के लिए उन्हें अफसरों का चक्कर काटना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन ने ऐसी शिकायतों को ऑनलाइन करने की योजना तैयार की है। योजना के अनुसार तालाब पर कब्जे से जुड़ीं सारी शिकायतों व कब्जा करने के आरोपियों का सारा विवरण ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसे में नेट पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत के बारे में जानकारी ले सकेगा। इतना ही नहीं अफसरों के जरिए शिकायत पर कितनी कार्रवाई हुईं, यह जानकारी भी कम्प्यूटर पर मिल जाएगी। सारी शिकायतों व विवरण को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जिले में जल्द शुरू होगी। एडीएम पुनीत शुक्ला ने बताया कि व्यवस्था को अमल में लाने के लिए बहुत जल्द डीएम की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है।