फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

रक्षाबंधन को लेकर बच्चे उत्साहित

Thu, 27 Aug 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने को लिए स्कूलों में राखी बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल उपहार देकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचकर रक्षासूत्र बांधा ।
विज्ञापन


शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बालिकाएं गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के माथे पर तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधा। एएसपी ने बालिकाओं के इस प्रयास की सराहना की। सियाराम कालोनी स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में आकर्षक राखी बनाने वाली आनन्दी को प्रथम और सोम मिश्र को दूसरा स्थान मिला। वर्षा, चित्रांश, दीपिका, नितेश को सात्वंना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा पांडेय ने मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता अव्वल और फिरदौस के  दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। राखी बनाने को लेकर खासकर बालिकाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed