{"_id":"5ad78cee35f995011e7c9204e23f2a94","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-214","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाहर तड़पती रही प्रसूता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाहर तड़पती रही प्रसूता, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिला दर्द से तड़पती रही। जनरेटर चलाने को लेकर परिजनों की स्वास्थ्य कर्मचारियों से तकरार भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। बाद में लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी छविलाल की पत्नी संजू देवी को बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। उसे परिजनों के साथ लेकर आशा सीएचसी आई। दर्द से तड़प रही महिला को लेकर आशा प्रसव कक्ष में गई। लोगों की मानें तो अस्पताल में कोई नहीं था।
जिसके चलते पीड़िता को प्रसव कक्ष से बाहर निकालकर परिसर में ही लेटा दिया गया। इसे लेकर उसके परिजन नाराजगी जताने लगे। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि गर्मी के चलते वह बाहर निकल आई है। जनरेटर चलाने की बात पर कहा कि रात आठ बजे ही जनरेटर चलाने का आदेश है। इसके पहले जनरेटर नहीं चल सकता। इसे लेकर परिजन हंगामा करने लगे। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मी किसी की बात सुनने के लिए राजी नहीं थे। परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. सीपी शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से बाहर थे। पीड़िता गर्मी के कारण बाहर निकल आई थी। जरूरत के हिसाब से जनरेटर चलाया जाता है।