फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बिजली गिरने से मासूम की मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग के लोग गांव पहुंचे और सभी को सांत्वना देने के साथ ही मदद का भरोसा दिलाया। रानीगंज थाना क्षेत्र के लिलहा भागीपुर निवासी जियाउल हक दर्जी का काम कर परिवार का गुजर बसर करता है। बुधवार को उसका बारह वर्षीय पुत्र इंजमामुल हक अपने साथियों के साथ रस्तीपुर गांव स्थित तालाब में मछली मारने के लिए गया था।
विज्ञापन


सभी अलग-अगल स्थानों पर तालाब में कटिया लगाकर बैठे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। इसके बाद भी बच्चे मछली पकड़ने के लिए वहीं थे। इसी दौरान आसमान से बिजली कड़कते हुए इंजमामुल के करीब गिरी। उसकी चपेट में आने से वह तड़पने लगा। उसके साथी शोर मचाते हुए भागे। शोरशराबा सुनकर लोग तालाब की ओर भागे। वहां इंजमामुल तड़प रहा था। लोग उसे लेकर इलाज के लिए भागे, लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद परिजनों को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed