फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

विद्यालयों में बनाया जाएगा आधारकार्ड

Tue, 25 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को आधारकार्ड बनवाने के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। इसके लिए स्कूलों में ही कैंप लगाए जाएंगे। शासन ने इस आशय का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। जिस पर अमल करते हुए सीडीओ रमाकांत तिवारी ने शिक्षा विभाग के साथ स्कूलों को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जिले के हजारों युवाओं का आधारकार्ड अब तक नहीं बन सका है। ऐसे में छात्र व छात्राओं के लिए शासन ने स्कूलों में ही कैंप लगा कर आधार कार्ड बनवाने का निर्णय लिया है। इस पर अनुपालन के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

 पत्र जिले में आने के बाद उस पर अमल के लिए सीडीओ ने डीआईओएस के साथ बीएसए को भी पत्र लिखा है। बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि तमाम विद्यार्थी ऐसे हैं जो जूनियर विद्यालयों में हैं। मानक पर आने के बाद भी उनका आधार कार्ड नहीं बना। यदि स्कूलों में इस तरह के बच्चे हों तो वे वहां पर कैंप लगवा कर उनका भी आधार कार्ड बनवाएं। कैंप के दिन कार्ड बनवाने में लगने वाले आवश्यक कागजातों को लाने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेजों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed