{"_id":"a7027eabb266d0d2f68a871254f5521d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-207","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दरोगा ने बाइक सवार का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दरोगा ने बाइक सवार का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवतगंज बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जेब से रुपये भी निकाल लिए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर एसओ से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मानधाता थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी जीतेंद्र कुमार पुत्र रामअधार सोमवार को बाइक से शहर आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौटने लगा। आरोप है कि भगवतगंज बाजार में उसे दरोगा अंगद सिंह व सिपाही दिनेश मिश्रा ने रोक लिया। वह बाइक के कागजात निकालने के बाद दरोगा को दिखाने लगा। तभी नाम पता पूछने के बाद वे गालीगलौज करने लगे। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपये की मांग की। पैसा न होने की बात कहने पर वे उसे गाली देने लगे।
विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने लात-घूसों के साथ ही पिस्टल की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने के बाद जेब से 135 रुपये भी निकाल लिए। इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। एसओ रत्नेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ डीएल सुधीर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की जाएगी। दोष मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।