{"_id":"4994ccd2e6d861eceb91ddd83b5738cd","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ों में युवाओं ने दिखाया जलवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ों में युवाओं ने दिखाया जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी पर जगह-जगह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खासतौर से लम्बी कूद और कबड्डी में युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। कुंडा विकास खंड के महेवा मोहनपुर में डा.गौतम ने लम्बीकूद का आयोजन किया। यहां प्रथम रहे शैलेंद्र को साइकिल, दूसरे स्थान पर रहे अर्जुन को रेडियो व 1100 नकद व तीसरे स्थान पर रहे अंतिम सरोज को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
उधर स्वामी विवेकानंद सोसायटी मदरियापुर ने कई जगह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। गयासपुर में मो. वसीम उर्फ फोटो ने लम्बीकूद का आयोजन कराया। इसमें प्रथम स्थान पर मो.शहबान, दूसरे स्थान पर सुभाष व तीसरे स्थान पर राजू रहे। प्रथम स्थान पर रहे शहबान को पुरस्कार के रूप में टीवी, दूसरे स्थान पर रहे सुभाष को डीटीएच व तीसरे स्थान पर रहे राजू को घड़ी प्रदान की गई। मदरियापुर में संदीप सिंह के नेतृत्व में लम्बी कूद का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम रहे विपिन सरोज को 1100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक को 500 व तीसरे स्थान पर रजत को 300 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।