फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अवैध असलहों की बढ़ गई डिमांड

Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
पंचायत चुनाव आते ही असलहों का भी बाजार गर्म हो गया है। देसी से लेकर विदेशी मॉडल के असलहे का कारोबार तेजी पकड़ने लगा है। कुछ लोग असलहे अपनी सुरक्षा के लिए खरीद रहे हैं तो कुछ अपनी हनक पानी जमाने के लिए। ऐसा नहीं कि अवैध असलहों के कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं है, पर पुलिस हमेशा की तरह चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन


हर चुनाव के पूर्व असलहों की मंडी गंगा के कछार, लालगंज, रानीगंज, जेठवारा व मानधाता में सजती है। मगर पंचायत चुनाव में अवैध असलहों की खपत कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। कई जगह देसी असलहे बनाए जाते हैं तो तमाम लोग बिहार से मेड इन चाइना या जापान लिखा हुआ विदेशी मॉडल का असलहा लाकर बेचते हैं। असलहों के अवैध बाजार में पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचा बारह बोर, तीन सौ पंद्रह, अद्धी बेची जा रही है। इन असलहों की कीमत  तय हैं। सबसे अधिक विदेशी मॉडल के माउजर और पिस्टल की डिमांड है।
विज्ञापन


 इसकी कीमत बीस से लेकर चालीस हजार के बीच है। तमंचे की कीमत पांच हजार तक है और रिवाल्वर का दाम भी सात से लेकर दस हजार के आसपास है। इसके साथ लोगों को कारतूस भी दिया जाता है। बताते हैं कि असलहों के सौदागर पहले ग्राहकों को असलहों का ट्रायल कराते हैं। इसके बाद लोगों को असलहे देते हैं। ताकि खराबी आने पर उनकी कोई जिम्मेदारी न रहे। चुनाव के पहले असलहों की मंडी सजने व बिक्री की खबर पुलिस प्रशासन को भी है लेकिन पुलिस अभी मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed