फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

भारी सुरक्षा के बीच दफनाए गए प्रधानपति

Wed, 19 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
धारूपुर गांव के प्रधानपति की हत्या के दूसरे दिन दोपहर बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था में शव को हजारों की भीड़ के बीच दफनाया गया। दिनभर रिश्तेदारों, करीबियों व परिचितों का घर पर तांता लगा रहा। मृतक के परिजनों के बिलखने के अलावा समूचे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। अनहोनी की आशंका को लेकर लोगों के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


लालगंज कोवताली के धारूपुर जलेशरगंज की प्रधान सकीना बानो हैं। मंगलवार को प्रधानपति मो. शब्बीर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव में तनाव व हजारों की भीड़ देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। किसी तरह प्रधानपति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर मंगलवार को दोपहर बाद घर लौट आए। पुलिस प्रशासन को उम्मीद थी कि घटना के दिन ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा, मगर रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के नहीं पहुंच पाने को देखते हुए घरवालों ने प्रधानपति के शव को दूसरे दिन दफन करने का निर्णय लिया गया। पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में रातभर शव घर के सामने रखा गया। सुबह होते ही मृतक प्रधानपति के करीबियों, परिचितों व रिश्तेदारों का जलेशरगंज में तांता लग गया।
विज्ञापन


समूचे गांव में पसरा सन्नाटा रिश्तेदारों के पहुंचने पर परिजनों के विलाप के साथ टूट रहा था। दोपहर एक बजे तक सभी रिश्तेदार पहुंच गए तो हजारों की भीड़ के बीच प्रधानपति मो. शब्बीर का जनाजा कब्रिस्तान के लिए निकला। रास्ते में प्रधानपति के जनाजे को रामपुर बावली-डेरवा मार्ग पर रखकर नमाज अता की गई। इसके बाद एडीएम पुनीत शुक्ला व एएसपी दिनेश प्रताप सिंह, एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ सीताराम, कोतवाल सुरेश त्रिपाठी के साथ कई थानों की फोर्स व पीएसी के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनाजा 3 बजे कब्रिस्तान पहुंचा। शाम चार बजे प्रधानपति के शव को दफन कर दिया गया। शव के दफनाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। गांव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पीएसी और पुलिस बल की तैनाती कायम रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed