{"_id":"87cbe4cd6c76f8b63bf42f3a9dabbe2d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड फार्मासिस्ट की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से रिटायर्ड फार्मासिस्ट की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेकर घर जा रहे रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कंधई थाना क्षेत्र के भैरवगंज निवासी रमाशंकर पांडेय (65) सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। रिटायर होने के बाद वह घर पर ही रहते थे। वह मंगलवार की शाम दवा लेने के लिए शहर आए थे। दवा लेने के बाद जान पहचान वालों से मिलने में उन्हें विलंब हो गया। वह रिक्शा पकड़कर भैरोपुर की ओर वाहन की तलाश में चल पड़े। कपूर चौराहे से आगे बढ़ने के बाद उन्होंने रिक्शा चालक को रुकने के लिए कहा। रिक्शा से उतरने के बाद वह टेंपो पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़े कि उसी समय बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी।
वह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। लोगों ने गंभीर रूप से घायल रमाशंकर पांडेय को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर परिएजन भी रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे और इलाहाबाद की ओर भागे। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर घटना को अंजाम देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।