{"_id":"0d57acf2b3e623645aa0f6e2778935ea","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदलाल अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद बने मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदलाल अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद बने मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील परिषद के चुनाव में नन्दलाल मिश्र ने राधेकृष्ण त्रिपाठी को पांच मतों से परास्त कर अध्यक्ष की कुर्सी हथिया ली। नन्दलाल को 88 मत मिले, जबकि राधेकृष्ण को 83 मतों से संतोष करना पड़ा। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में चार उम्मीदवारों में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल सबसे अधिक 64 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
कचहरी में मंगलवार को वकील परिषद कार्यालय में सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ होकर तीन बजे तक चला। चुनाव प्रचार अंतिम दौर तक चलता रहा। अध्यक्ष पद के लिए नन्दलाल मिश्र और राधेकृष्ण त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर रही। नन्दलाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी राधेकृष्ण त्रिपाठी को पांच मतों से परास्त कर जीत की दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों में अजय पांडेय को 65, परशुराम उपाध्याय 46 और ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को 60 मत मिले। अधिक मत पाने वाले अजय पांडेय को विजयी घोषित किया गया। मंत्री के एक पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने 64 मत पाकर सफलता अर्जित की। आनन्द कुमार पांडेय 49, नागेंद्र प्रसाद शुक्ल 48 और रामेंद्र बहादुर सिंह को आठ मतों से संतोष करना पड़ा।
कुल 178 मतदाताओं में 173 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दो मत अवैध पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी उमानाथ शुक्ल, चुनाव अधिकारी सत्येंद्र मिश्र, चिंतामणि पांडेय, कमलेश शर्मा ने चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि संयुक्त मंत्री पद के लिए आशीष पांडेय, राजकिशोर पांडेय, कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार त्रिपाठी, लेखा परीक्षक राजेश त्रिपाठी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु संगमलाल पांडेय को पहले ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है। शाम को परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया।