फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बसपा नेता समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 12 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर क्षेत्र में बसपा नेता के काफिले की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद भी बसपा नेता व समर्थकों ने उसे जानलेवा धमकी दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के चाहिनलखापुर गांव निवासी मनीष मिश्र पुत्र माता प्रसाद बुधवार को किसी काम से लालगंज आया था। दोपहर में वह बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


 घुइसरनाथ धाम की ओर से लालगंज आ रहे रामपुर खास के बसपा कोआर्डिनेटर व संभावित प्रत्याशी सीताराम पटेल के काफिले से मनीष की बाइक में टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि बसपा नेता समेत उनके आधा दर्जन समर्थक असलहा से लैस होकर उसके पास आए और उसे अपशब्द कहते हुए जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसका नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कराकर सांगीपुर थाना लेकर पहुंचे। मनीष ने पुलिस को तहरीर देेकर सीताराम समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सांगीपुर एसओ सभाजीत मिश्र ने बताया कि मनीष की तहरीर पर बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed