फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

रीना बोलीं, करेक्शन करो, बहुत मसाला छाप चुके

Wed, 12 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
नाटकीय तरीके से कई दिनों बाद नई दिल्ली से बेल्हा लाई गईं प्रिंसिपल रीना तिवारी के चेहरे पर बुधवार को कोई शिकन नहीं दिखी। न हैरान दिखीं न परेशान। पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के बजाय बोलीं कि पहले करेक्शन करो। बहुत मसाला छाप चुके हो। यह सुनते ही मीडिया कर्मियों ने सवालों की बौछार कर दी। जिसके बाद वह गुस्से में लालपीली होते हुए महिला एसओ के कमरे में चली गईं।
विज्ञापन


बुधवार को महिला थाने में पुलिस ने पत्रकारों के तमाम सवालों का जवाब देने के लिए रीना तिवारी को सामने किया। मीडिया कर्मियों ने घटनाक्रम की जानकारी चाही। प्रिंसिपल रीना ने बताया कि उन्हें पंद्रह वर्षों से जनपद के लोग जानते हैं। स्कूल की नई ब्रांच फुलवरिया में खुलने के बाद से ही दो युवक उन्हें स्कूल छोड़ने की धमकी लगातार देते रहे। कई बार मेरी कार का बाइक से पीछा भी किया था। उनकी धमकी से वह भयभीत हो गईं और उनका मानसिक हालत बिगडने लगी। परिचितों की सलाह पर वह लुधियाना चली गईं।
विज्ञापन


वहां स्वर्ण मंदिर समेत अन्य स्थानों पर घूमतीं रहीं। सवाल उठा कि एक जिम्मेदार पद रहते हुए भी परिजनों से सलाह क्यों नहीं लिया। बोलीं कि यही मेरी भूल थी। जिसके चलते यह समस्या पैदा हो गई। दूसरा सवाल हुआ कि पंजाब के किस दोस्त से मिलने गई थीं। इतना सुनते ही रीना बोल पड़ीं कि करेक्शन करो, मिलने नहीं गए थे। पुलिस की विज्ञप्ति में लिखा होने की बात पत्रकारों ने बताई तो बोलीं बहुत मसाला छाप चुके। यह सुनते ही मीडियाकर्मियों ने सवालों की बौछार कर दी। इससे तिलमिलाईं रीना पैर पटकते हुए महिला एसओ के कमरे में घुस गईं। हालांकि इस दौरान भारी भरकम भीड़ भी जमा हो गई थी। लोग चर्चा करते रहे कि रीना के चेहरे पर न कोई पछतावा है और न ही कोई शिकन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed