{"_id":"311dcecf14db74ab0c253eaaab8da9af","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-165","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले विकास विभाग के अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले विकास विभाग के अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक होटल में विकास विभाग के एक अफसर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। जांच करने पहुंची टीम अफसर को देखकर दंग रह गए। बाद में वे अधूरी जांच छोड़कर लौट आए। मामले की चर्चा सरकारी गलियारों में जोर-शोर से है।
जनपद में तैनात विकास विभाग के एक अफसर पांच दिन पहले स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुके थे। सूत्रों की मानें तो उनके कमरे में देवरिया की एक महिला आकर रुकी थी। रात में अचानक होटल में रुके लोगों की जांच करने के लिए पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। जांच के दौरान एक कमरे को खुलवाया तो भीतर का नजारा देख सभी दंग रह गए। कमरे में विकास विभाग के एक अधिकारी व महिला अस्त-व्यस्त हालत में मिले। विकास विभाग के अफसर को देख जांच करने गए अधिकारी दंग रह गए।
उनके अफसर होने से अनजान पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ करने लगे। तभी जांच करने वाले अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद अधिकारी बिना होटल की जांच किए ही लौट गए। इतना जरूर पता चला कि अफसर के कमरे में मिली महिला देवरिया की रहने वाली है। हालांकि प्रकरण सरकारी गलियारे में आम हुआ तो चर्चा होने लगी। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि होटल की जांच करने के लिए अधिकारी जरूर गए थे। वहां किसी विकास विभाग के अधिकारी के रुकने व उनके कमरे में मिली महिला के बारे में जांच करने गए पुलिसकर्मी चर्चा कर रहे थे।