{"_id":"d593b08b7124ae517b54fd202aba5a13","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप के साथ ग्रामीणों ने कहा, पाकिस्तान की गीता हमारी सविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप के साथ ग्रामीणों ने कहा, पाकिस्तान की गीता हमारी सविता
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सविता को गांव लाने की मुहिम जोर पकड़ने लगी है। गांव के लोग भी इसके लिए लामबंद हो गए हैं। रविवार को जिला प्रशासन के लोग रामा का पुरवा गांव पहुंचे और मां-बाप के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व गांव के लोगों का बयान लिया। इसके बाद सविता के गायब होने और पाकिस्तान में उसके मिलने की तारीख का भी मिलान कराया गया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के रामा का पुरवा गांव के लोगों की उम्मीदें अब जीवंत होने लगी हैं। सविता के पिता राजाराम व उसकी मां अनारा देवी के प्रयास से जिला प्रशासन भी अब साक्ष्य जुटाने में लग गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को एडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सूचनाधिकारी के साथ ही एएसपी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सविता के पिता राजाराम, मां अनारा देवी, भाई और बहनों से बयान लिया गया।
इसके बाद गांव के लोगों के भी बयान दर्ज किए गए। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिवकली का भी बयान अधिकारी ने दर्ज किया। उसका कहना था कि उसने दो साल तक उसे पढ़ाया और उसकी देखभाल केंद्र पर की थी। यही नहीं गांव के विंध्यवासिनी प्रसाद ने भी टीवी पर दिख रही बच्ची की पहचान सविता के रूप में की। हालांकि उसके गायब होने की डेट सही नहीं साबित हो पा रही है, लेकिन हर कोई उसकी पहचान सविता के रूप में ही कर रहा है। अधिकारी सभी का बयान दर्जकर शासन को भेजने की बात कहकर रवाना हो गए।