फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अब बाबागंज के दंपति ने कहा, गीता हमारी सविता

Fri, 07 Aug 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
इन दिनों मीडिया में छाई पाकिस्तान में रहने वाली मूकबधिर गीता पर कुंडा तहसील क्षेत्र के बाबागंज इलाके के रहने दंपति ने अपनी बेटी होने का दावा किया है। टीवी पर खबर देखने के बाद दोनों गुरुवार को महेशगंज थाने पहुंचे और पाकिस्तान की गीता को अपनी बेटी सविता बताते हुए उससे मिलाने की बात कही। इस पर उन्हें कुंडा तहसील भेज दिया गया। दंपति तहसील भी पहुंचे, लेकिन एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। दंपति का कहना है कि वह वर्ष 2004 में एक आश्रम में उनसे बिछड़ गई थी। महीनों खोजबीन के बाद भी सविता का पता नहीं चला तो दोनों गांव लौट आए।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव निवासी रामराज पुत्र सुखलाल की शादी 1982 में पूरे रामा निवासी मोतीलाल की बेटी अनारा देवी से हुई थी। उसने दो बेटों व तीन बेटियों को जन्म दिया। इसमें सावित्री, पिंटू, सविता, सरिता, अंतिमा, रिशु शामिल हैं। रामराज का कहना है कि पांचों बच्चों में सविता नहीं बोल पाती थी। ऐसे में परिवार के लोग उसे ज्यादा प्यार करते थे। रामराज का साला छोटे कई वर्ष पूर्व घर छोड़कर छपरा सारण भाग गया था, जहां पर वह बाबा ओमप्रकाश दास के आश्रम में रहने लगा था। धीरे-धीरे समय बीतता गया और बाबा ओमप्रकाश का निधन हो गया। इसके बाद छोटे उस आश्रम का महंत हो गया। वह करीब 24 वर्ष बाद अपने घर रामापुर महेशगंज पहुंचा तो परिजनों को उसके होने की जानकारी मिली। इस पर परिजनों का छपरा सारण मठिया धाम आना-जाना शुरू हो गया। वर्ष 2004 में रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए अनारा देवी अपने पांचों बच्चों व पति के साथ बिहार छपरा गई। वहां उसकी बेटी सविता गायब हो गई।
विज्ञापन


 भांजी के गायब होने की सूचना नारायण दास उर्फ छोटे ने स्थानीय थाने में दी थी। बेटी को उसके परिजन तीन महीने तक तलाश करते रहे, फिर निराश होकर लौट आए। बीते तीन दिनों से टीवी चैनलों पर पाकिस्तान में रहने वाली गीता की खबर टीवी चैनलों पर देखने के बाद रामराज जानकारी जुटाने लगा। उसका कहना है कि बेटी गायब हुई थी तो आठ साल की थी। टीवी पर गीता को देखने के बाद वह दावा करने लगा कि वह उसकी बेटी सविता है। उसकी पत्नी अनारा देवी ने बताया कि दस साल हो गए उसके गायब हुए। उसके चेहरे में कुछ बदलाव आया है, लेकिन अगर वो सामने आएगी तो हमें पहचान लेगी। हमारे पड़ोसी भी उसे पहचान रहे हैं। इस बाबत एडीएम कुंडा का कहना है कि दंपति प्रार्थना पत्र दें तो दूतावास से संपर्क कर गीता को लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed