{"_id":"9ee14f1d8d627c00affa1db97fe8e358","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिला में मौर्या राइस मिल पर कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलबिला में मौर्या राइस मिल पर कुर्की की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह लाख रुपये के कीमत का चावल न दे पाने की दशा में गुरुवार को चिलबिला के ईश्वरपुर स्थित मौर्या राइस मिल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हुई। नायब तहसीलदार विजय सिंह व जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने मिल को सील भी कर दिया है। मिल में प्राप्त सामानों की सूची तैयार कर ली गई है। अब शीर्ष अफसरों से आदेश प्राप्त कर तय की गई तिथ पर उसकी नीलामी की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल नायब तहसीलदार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-2013 में मिल संचालन किसानों से धान लिया था। शर्त के अनुसार सरकार के पक्ष में उसे 11 लाख रुपये का चाल देना था, जो नहीं दे सका। इस पर विपणन अधिकारी ने उसे तीन बार नोटिस दी। मगर वह अफसरों को संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। उसकी स्थिति को देखते हुए आरसी जारी की गई। इसके बाद शीर्ष अफसरों से राइस मिल की कुर्की का आदेश लिया गया। प्राप्त इस आदेश के आधार पर गुरुवार को राइस मिल की कुर्की की गई। जिला विपणन अधिकारी के अनुसार मिल में मौजूद सामग्रियों व उपकरणों की एक सूची बनाई गई है। जिसमें एक-एक सामान लिखा गया है। मिल के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर सील कर दिया गया है। अब उन सामग्रियों की नीलामी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। उच्चाधिकारियों का आदेश प्राप्त होने के बाद उन सामग्रियों की नीलामी कराई जाएगी।